दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्तियों में से एक जापान अपनी शानदार कारों और इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए मशहूर है. वहीं इसके इतिहास पर नज़र डालें तो हम पाएंगे कि जापान की तरक्की में नागरिकों की बड़ी भूमिका है.
आइए हम आपको जापान के 100 साल पुराने समय में ले चलते हैं, तब जहां आज का जापान जैसी कोई बात नहीं थी. पूरा देश एक तरह से गांव ही था और लोग बड़े ही आम और साधारण थे. इन दुर्लभ तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया है जापानी फोटोग्राफर टी एनामी ने. उन्होंने 1892 में योकोहामा में फोटोग्राफी स्टूडियो खोला था. जो तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं, यह साल 1898 से 1917 के बीच ली गईं हैं. इनमें से कुछ तस्वीरें उनके स्टूडियो की भी हैं.
आइए चलते हैं जापान में 100 साल पीछे...