विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Beginning Of The End Ban On The Opium In US

अमेरिका में चरस पर पाबंदी के खात्मे की शुरुआत

डेविड वान ड्रेहले | Jan 06, 2013, 08:41AM IST
 
 

अमेरिका के पश्चिमी इलाकों में यह मौज-मजे का समय है। वाशिंगटन और कोलोरेडो राज्य के नागरिकों ने एक जनमत संग्रह में चरस पर प्रतिबंध समाप्त करने के पक्ष में राय जाहिर की है। सिएटल अंतरिक्ष केन्द्र के बाहर युवाओं के एक समूह ने नशीली सिगरेटों का धुआं उड़ाकर नए कानून के लागू होने का जश्न मनाया। फिर भी, सवाल उठे हैं, इससे क्या फर्क पड़ेगा।
 
कोलोरेडो, वाशिंगटन सहित 16 राज्यों में वर्षों से मेडिकल मारिजुआना (चरस) उपलब्ध है। डेनवर में ऐसी चरस इतनी आसानी से मिलती है कि सिटी कौंसिल को इनके विज्ञापन पर पाबंदी लगानी पड़ी। वाशिंगटन में उन डॉक्टरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई जो सिरदर्द या बेचैनी की शिकायत करने वाले स्वस्थ लोगों को मेडिकल मारिजुआना दे रहे थे। 
 
मेडिकल मरिजुआना कानूनों में सुराखों का जमकर फायदा उठाया जा रहा है। डेनवर जैसे शहरों में मारिजुआना डिस्पेन्सरी की संख्या कॉफी शॉप के समान है। वैसे, अमेरिकी सरकार के फेडरल कानूनों के मुताबिक चरस एक नियंत्रित वस्तु है।
 
न्याय विभाग ने एक बयान में कहा है, राज्य के कानून में परिवर्तन के बावजूद फेडरल कानून के तहत चरस उगाना, बेचना या रखना अवैध है। ओबामा प्रशासन ने फिलहाल वाशिंगटन, कोलोरेडो के फैसले पर प्रतिक्रिया नहीं जताई है।
 
प्रशासन में कुछ लोग फेडरल कानून की खिलाफत करने के राज्यों के अधिकार को कानूनी चुनौती देने के पक्ष में हैं। संभव है, चरस से प्रतिबंध हटाने की मांग अन्य राज्यों से भी आने लगे।
 
गैलप के एक सर्वे के अनुसार अमेरिका में चरस पर प्रतिबंध हटाने की मांग करने वाले लोगों की संख्या पिछले 15 वर्षों में दोगुनी बढ़ी है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment