बीजिंग ने टोक्यो को चेताया, द्वीप विवाद से होगा आर्थिक नुकसान
agency
| Sep 20, 2012, 11:37AM IST
मंत्रालय के प्रवक्ता शेन दानयांग ने कहा,‘हम ऐसी स्थिति नहीं चाहते। इसके लिए जापान को पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जापान के द्वीप खरीदने के फैसले से चीन की क्षेत्रीय संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन हुआ है। इससे चीनी जनता की भावनाओं को गहरी चोट पहुंची है।’ गौरतलब है कि यूरोपीय संघ और अमेरिका के बाद जापान, चीन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक सहयोगी है। दोनों देशों के बीच व्यापार इस समय 340 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का है।






