साल 2012 अब खत्म होने को है। इस साल अंतरराष्ट्रीय जगत में बहुत सारी अभूतपूर्व घटनाएं घटी। हो सकता है यह घटनाएं आने वाले सालों में इतिहास में दर्ज हो जाएं।
dainikbhaskar.com अपने पाठकों को साल 2012 की कुछ ऐसी तस्वीरों को साझा कर रहा है। जिसने किसी न किसी वर्ग विशेष को, संस्कृति को झकझोरने का काम किया।
चीते संग खेल रही थीं, खेल महंगा पड़ गया..
4 मई 2012 की घटना है यह। मिसेज डिमेलो अपने वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर पति के साथ साउथ अफ्रीका के सफारी पार्क गई थीं। उस दिन उनका 60वां जन्मदिन था। डिमेलो ने पार्क में चीते के साथ फोटो खिंचाने की जिद की। कुछ देर तक फोटो खिंचते रहे। लेकिन अचानक चीते का धैर्य जवाब दे गया। उसने डिमेलो पर हमला बोल दिया। करीब 15 मिनट तक चीता उन्हें झंझोड़ता रहा। सफारी के कर्मचारी भागकर आए और डिमेलो को बचाया। उनके गर्दन, हाथ, पैर बुरी तरह जख्मी हो गए थे। हमले के बाद उन्होंने कहा-ये जन्मदिन यादगार बन गया।