विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Amazing Pics Narrating Stories

PHOTOS जरा हटके: शार्क को पूंछ से पकड़ कर पटक डाला, आसमान से गिरा और गली में अटका

1 of 8 Photos
ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मनाने गए 62 साल के ब्रिटिश पर्यटक पॉल मार्शलसी बच्चों की जान बचाने के लिए शार्क से भिड़ गए। उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए करीब दो मीटर लंबी शार्क को दुम से पकडकर पानी से बाहर घसीट लिया। ऐसा करते समय शार्क ने उनके पैरों पर झपट्टा मारा था लेकिन वह शार्क के नुकीले दांतों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। जानकारों के मुताबिक यह डस्की शार्क थी जो काफी खतरनाक होती है। मार्शलसी ने कहा, "जब मैं शार्क को लेकर घुटने तक गहरे पानी में पहुंच रहा था उस समय उसने मुझ पर झपटने की कोशिश की लेकिन मैं बच गया।" इस लड़ाई के समय वहां ऑस्ट्रेलियन टीवी की टीम किसी काम से मौजूद थी जिसने इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी कर ली थी। तीन बच्चों के पिता, मार्शलसी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सींक पर भुना मांस खा रहे थे कि 'शार्क-शार्क' का शोर उठा। मार्शलसी तट की तरफ भागे जहां उन्हें एक शार्क पानी में खेल रहे बच्चों की तरफ बढ़ती दिखी। उन्होंने बिना घबराए हुए शार्क को दुम से घसीटकर पानी में छोड़ दिया। बाद में शार्क को गहरे समुद्र में पहुंचा दिया गया।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment