घोड़ा मरा पर साधु नहीं उतरा
इलाहाबाद के संगम पर चल रहे महाकुंभ में मंगलवार को कुछ संत-महंतों की रथ यात्रा निकली थी। इस दौरान एक कमजोर घोड़ा रथ का वजन संभाल नहीं पाया और गिर गया। काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी जब वह नहीं उठा तो उसे प्रशासन ने जानवरों के अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इतना सब होने के बाद भी रथ पर बैठा साधु घोड़े को देखने नीचे नहीं उतरा और बाद में दूसरे रथ पर चढ़कर आगे बढ़ गया।