साओ पाउलो. ब्राजील के साओ पाउलो में सोमवार दोपहर 12.30 बजे एक हेलिकॉप्टर आसमान से गिरता हुआ गली में आकर अटक गया। इस हादसे में हेलिकॉप्टर के पायलट की मौत हो गई जबकि इसमें सवार तीन यात्री घायल हो गए। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जारागुआ इलाके में यह हादसा हेलिकॉप्टर का पिछला प्रोपेलर बंद होने की वजह से हुआ। इस समय हल्की बारिश भी हो रही थी। साओ पाउलो में दुनिया के सबसे ज्यादा निजी हेलिकॉप्टर हैं, जिनका उपयोग एयर टैक्सी के लिए किया जाता है। क्योंकि यहां की सड़कों पर अकसर ट्रैफिक जाम लगता रहता है।