विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Braves The Waters To Swim With Deadly 26-Foot Anaconda

PHOTOS: ब्राज़ील की धरती पर गोताखोर ने देखा सचमुच का ऐनाकोंडा

dainikbhaskar.com | Nov 10, 2012, 00:59AM IST
 
 

वह बस कुछ ही दूरी पर कुंडली मार कर बैठा था, मुझे नहीं पता था कि वहां कुछ है. ये कहना है गोताखोर फ्रेंको बंफी (53 वर्षीय) का. उन्होंने ब्राज़ील में माटो ग्रेसो की यात्रा के दौरान 26 फुट (8 मीटर) लंबा ऐनाकोंडा देखा. यह बिल्कुल हॉलीवुड फिल्म 'ऐनाकोंडा' जैसा दिख रहा था. 
 
डेलीमेल पर प्रकाशित खबर के अनुसार,  बहादुर गोताखोर बंफी ने बिना देर किए इस भारी-भरकम और डरावने जानवर की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया. 
 
दो बच्चों के पिता बंफी का कहना है कि उसने 10 दिन की यात्रा के दौरान 6 अलग-अलग तरीके के मादा ऐनाकोंडा देखें. माटो ग्रेसो की खूबसूरती हर साल हजारों सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है.  
 
उनका कहना है कि यहां के सांप आपको देखने में डरावने लग सकते हैं, अगर आप इनकी इज्जत करेंगे तो आप इन्हें समझने लगेंगे. 
 
हालांकि उन्होंने कभी भी इतने पास से इतना बड़ा अजगर नहीं देखा, फिर देखने के बाद उनसे रहा नहीं गया.  
 
 
तस्वीरों में देखिए| सभी फोटो डेलीमेल से साभार.
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment