'टॉप गन' के निर्देशक ने पुल से कूद कर की आत्महत्या
Agency
| Aug 21, 2012, 13:45PM IST
पुलिस को टोनी की कार में एक सुसाइड नोट मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने टोनी को पुल पर चढ़ते और नीचे कूदते हुए भी देखा था। जिस पुल से टोनी ने छलांग लगाई वह सैन पैड्रो और टर्मिनल आईलैंड के बीच स्थित है। टोनी प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक रिडली स्कॉट के भाई हैं।






