बुंगा-बुंगा पार्टियों को लेकर चर्चित रहे इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने अब अपने से 50 साल छोटी महिला से सगाई की है। किरकिरी से बचने के लिए बर्लुस्कोनी ने अपने इस फैसले के पीछे अकेलेपन को आधार बनाया है। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि बर्लुस्कोनी ने 28 वर्षीय महिला फ्रांसेस्का पास्कल से सगाई की है।
बर्लुस्कोनी एक रंगीन मिजाज और विवादास्पद नेता रहे हैं। अपनी अजीबोगरीब हरकतों के लिए बर्लुस्कोनी अकसर आलोचना झेलते रहे हैं। बर्लुस्कोनी अपनी बुंगा-बुंगा पार्टियों के लिए भी बहुत बदनाम हुए थे। कार्यकाल के दौरान बर्लुस्कोनी पर नाबालिगों से सेक्स, भद्दी पार्टियां जैसे आरोप लगते रहे हैं।
अंदर की स्लाइड में देखें...