विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Cameron Put Obama On Hold To Play Tennis?

जब कैमरन ने नहीं रिसीव किया ओबामा का कॉल

Agency | Sep 29, 2012, 10:47AM IST
 
 

लंदन. ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने एक बार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के फोन कॉल की अनदेखी कर दी थी। खास बात यह है कि कॉल रिसीव नहीं करने का कारण यह था कि कैमरन टेनिस खेल रहे थे। ‘सन’ की पूर्व संपादक रेबेका ब्रुक्स के पति चार्ली ब्रुक्स ने यह दावा किया है। बहरहाल, इस दावे का 10 डाउनिंग स्ट्रीट ने खंडन किया है।



अधिकारियों ने कहा है कि उनके पास ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है जो इस दावे की पुष्टि कर सके। कैमरन के मित्र चार्ली ब्रुक्स ने रेसिंग पोस्ट को बताया,‘ मैं एक दिन कैमरन के साथ टेनिस खेल रहा था। बीच में ही कोई आया और बोला, मिस्टर ओबामा का फोन है। मुझे लगा कि हमें खेल बीच में ही छोड़ना पड़ेगा। लेकिन, कैमरन ने कहा-हमें तीसरा सेट पूरा करना है, मिस्टर ओबामा को कह दो मैं बाद में फोन करता हूं।’




सूत्रों के अनुसार डाउनिंग स्ट्रीट के अधिकारी ब्रुक्स के इस दावे से चकित हैं। उन्होंने ब्रुक्स की स्मृति पर भी सवाल उठाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी रिकॉर्ड को देखकर पता लगा है कि ऐसा कभी नहीं हुआ जब ओबामा का फोन आया हो और ब्रुक्स भी मौजूद हों। सूत्रों के अनुसार अगस्त 2010 की एक सुबह खेले गए जिस मैच का चार्ली ब्रुक्स जिक्र कर रहे हैं उस दौरान ओबामा का कोई फोन नहीं आया था।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment