लंदन. उत्तरी आयरलैंड में जून 2013 में होने वाले जी-8 सम्मेलन से पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और दूसरे राष्ट्राध्यक्षों से एक अजीबोगरीब अपील की है। कैमरन ने कहा है कि राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियां और गर्लफ्रेंड उनका ध्यान भटकाती हैं, इसलिए वे सम्मलेन में अकेले आएं।
अब यह तय नहीं है कि कैमरन की इस अपील पर कितने राष्ट्राध्यक्ष अमल करते हैं। अमेरिका में हुए पिछले जी-8 सम्मेलन में नेताओं ने अकेले ही हिस्सा लिया था। हालांकि मिशेल ओबामा ने उनकी पत्नियों के लिए व्हाइट हाउस में अलग से लंच का आयोजन किया था। कहा जा रहा है कि कैमरन को इसी सम्मेलन से ऐसी प्रेरणा मिली है।
इसी साल जून में होने वाले सम्मलेन में कैमरन चाहते हैं कि यह संक्षिप्त लेकिन फोकस्ड रहे और टैक्स, ट्रेड एंड ट्रांसपेरेसी पर ही बात हो। सम्मेलन के राष्ट्र प्रमुखों की पत्नियों को शामिल करने जैसे बाकी मुद्दों के बारे में अभी कुछ तय नहीं हो सका है।
इससे पहले ब्रिटेन में 2005 में जी-8 सम्मेलन हुआ था। उस सम्मलेन में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिटंन की पत्नी चेरी ब्लेयर भी उनके साथ दौरे पर थीं। चेरी ने ब्रिटेन की रानी और प्रिंस फिलिप के साथ फर्स्ट वाइव्स कल्ब (राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियों का कल्ब) में ड्रिंक शेयर की थी।