दक्षिण पश्चिम केंटकी में गुरुवार रात को एक बड़ा मालवाहक जहाज एक स्टील ब्रिज के नीचे से गुजरने के दौरान ब्रिज से टकरा गया,जिसके बाद पुल टूट कर जहाज के आगे के हिस्से में फंस गया।
312 फुट लम्बाई के डेल्टा मरिनर आइडल्स अभी भी आंशिक तौर पर पुल के नीचे फंसा है। यह मालवाहक जहाज संयुक्त लॉन्च एलायंस के लिए रॉकेट के कुछ पार्ट्स ले जा रहा था। इस रॉकेट को फ्लोरिडा के केप केनवरल वायु सेना स्टेशन से अन्तरिक्ष में छोड़ा जाना था।
केंटकी झील रिज़रवायर पर बना एग्ग्नेर फेर्री ब्रिज काफी पुराना है। झील और टेनेसी नदी को पार करने के एक मात्र मार्ग ब्रिज के ये दो हिस्से जहाज से टकराने के बाद ढह गए ।
सबसे अविश्वसनीय बात यह रही कि टक्कर के बाद कोई घायल नहीं हुआ।
केंटकी के कादिज़ के रहने वाले 51 वर्षीय रोबेर्ट पार्कर ने बताया कि केंटकी के मुर्रे में अपने सौतेले बेटे के घर से निकलने के बाद वह और उनकी पत्नी राजमार्ग पर उत्तर की ओर जा रहा थे। उस वक़्त बारिश हो रही थी और रात के करीब 8 बज रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि पुल का करीब 20 फुट का हिस्सा गायब है,जो पानी से करीब-करीब 20 फुट ऊपर होता है।
उन्होंने कहा "अचानक मैंने देखा कि रोड गायब है और मैंने जोर से ब्रेक लगाया।"
पार्कर ने बताया कि उन्होंने पुल के टूटे हिस्से से महज 5 फीट की दूरी पर अपनी पिकअप कार को रोका. पीछे से आ रही दो और कार उनके कार से टकरा कर रुकी और पुल के दूसरे तरह एक दूसरी कार रुकी।
अब राज्य के अधिकारी जांच कर रहे है कि ब्रिज में अब क्या बचा है।