तिब्बतियों के आत्मदाह पर ड्रैगन ने दलाई लामा के खिलाफ उगली आग
Source: एजेंसी | Last Updated 16:50(11/01/12)
बीजिंग. चीन सरकार ने तिब्बतियों के आत्मदाह मामले में तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाई लामा के खिलाफ आग उगलते हुए कहा है कि वे भोले-भाले तिब्बतियों को उकसा कर उनका फाएदा अपने निजी हित साधने में उठा रहे हैं।
चीन सरकार द्वार वित्तपोषित ग्लोबल टाईम्स अखबार ने अपने संपादकीय में बुधवार को लिखा 'दलाई लामा और उनके समर्थक जहां एक तरफ् आत्मदाह की निंदा करते हैं वहीं दूसरी ओर आत्मदाह करने वाले भिक्षुओं को हीरो जैसा सम्मान भी देते हैं। आत्मदाह करने वाले अधिकतर लोग बेहद कम उम्र के होते हैं और अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में अच्छे बुरे की समझ नहीं रखने के कारण उन्हें पता ही नही चल पाता कि कुछ लोग अपने निजी हित साधने में उनका इस्तेमाल कर रहे हैं।'
अखबार ने कहा कि दलाई लामा को खड़ा करने में पश्चिमी देशों का एक बड़ा हाथ है और तिब्बत की जिस स्वतंत्नता या स्वायत्ता की वह मांग करते हैं वह किसी भी हालत में संभव नहीं है।
अखबार ने दलाई लामा से युवा लोगों की जान बख्शने का आह्वान करते हुए कहा 'जीवन एक हीरो का खिताब मिल जाने से अधिक कीमती होता है। चीन में पहले भी तिब्बतियों की तर्ज पर फ्लानुगोंग मत के श्रद्धालुओं ने भी आत्मदाह के हथकंडे का इस्तेमाल किया था। फ्लानुगोंग को लेकर भी पश्चिम में काफी उत्साह देखा गया था।
Related Articles: