विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> China Puts Indian Oil Block Up For Auction

चीन ने भारत को फिर विवाद में घसीटा

agency | Jul 17, 2012, 09:45AM IST
 
 


नई दिल्ली.चीन ने एक बार फिर भारत को दक्षिण चीन सागर विवाद में घसीटने की कोशिश की है। ताज़ा मामले में चीन ने एक वियतनामी पेट्रोलियम ब्लॉक की नीलामी का ऐलान कर दिया है जबकि इस ब्लॉक में भारतीय तेल कंपनी तेल की खोज कर रही है।
 
लेकिन चीन के ताज़ा कदम से भारत नए राजनयिक विवाद में फंसता नज़र आ रहा है। विवाद की जड़ में दक्षिण चीन सागर का ब्लॉक नंबर 128 है। इसका ठेका भारतीय कंपनी ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) के नाम है। 128 नंबर ब्लॉक समेत कुल 9 ब्लॉक को चीन के चाइना ऑफशोर ऑयल कॉरपोरेशन ने अंतरराष्ट्रीय नीलामी के लिए सामने रखा है।
 
कुछ महीने पहले ओवीएल ने तेल न मिलने की वजह से ब्लॉक नंबर 128 में तेल खोजने का काम कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने की वजह से बंद कर दिया था। लेकिन पेट्रोवियतनाम ने ओवीएल के साथ दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फिर कर लिया, जिसके बाद से इस ब्लॉक में तेल खोजने का काम फिर शुरू हुआ था।
 
दरअसल, वियतनाम चाहता है कि भारत इस पेट्रोलियम ब्लॉक से न हटे और तेल की खोज का काम जारी रखे। भारत ने दक्षिणी चीन सागर को लेकर अपने पुराने रुख को बदलते हुए 'अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार संसाधनों के इस्तेमाल' पर जोर देने की बात कही है। सूत्रों के हवाले से एक अखबार ने छापा है कि भारत का रुख चीन की तरफ से उस ब्लॉक की नीलामी के फैसले के बाद बदला है, जिसे पहले ही वियतनाम ने भारत को दे दिया है।
 
अब भारत सरकार को इस मुद्दे पर अपनी राजनयिक स्थिति साफ करनी है। पाकिस्तान भी इस मुद्दे पर चीन के साथ नज़र आ रहा है।
 
गौरतलब है कि चीन दक्षिणी चीन सागर पर इतिहास का हवाला देकर अपना दावा पेश करता रहा है। उसका कहना है कि इस समुद्र पर सिर्फ उसका हक है। जबकि इस क्षेत्र के वियतनाम जैसे अन्य देश चीन के दावे का विरोध करते हैं और इस क्षेत्र के सभी देशों का दक्षिणी चीन सागर पर हक जताते हैं।  
बोल इंडिया बोल: किन मजबूरियों में पलटा भारत, पाकिस्‍तान को भेजा न्‍यौता?

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment