विज्ञापन
 
Home >> International News >> China >> China Should Strengthen Force On Indian Border, Researcher Says

चीन चाहता है भारतीय सेना के साथ ‘नया रिश्ता’

dainikbhaskar.com | Jan 16, 2013, 09:47AM IST
 
 

बीजिंग. चीन दक्षिण एशिया में शांति व स्थायित्व के लिए भारतीय सेना के साथ ‘नए रिश्ते’ कायम करना चाहता है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के उपप्रमुख ले. जन. की जियांगुओ ने भारतीय रक्षा सचिव शशिकांत शर्मा के साथ चर्चा में इस तरह की इच्छा जाहिर की। 
 
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग लेई ने जन. की के हवाले से बताया कि चीन चाहता है भारत उसका सामरिक सहयोगी बने। नया रिश्ता समानता, आपसी विश्वास, समझ व सहयोग पर आधारित हो। उन्होंने बताया कि भारतीय पक्ष भी इसके लिए सहमत था। भारतीय अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्ष इस संबंध में योजना बना रहे हैं। दोनों देशों के बीच सैन्य अभ्यास 2009 में वीजा मुद्दे पर विवाद के बाद रोक दिया गया था। 
 
 
इस बीच, चीन के रक्षा विशेषज्ञ फू शियाओकियांग ने कहा है कि चीन को भारत के साथ सैन्य रिश्ते मजबूत करने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत नई माउंटेन स्ट्राइक कोर बना रहा है। इसमें 40,000 सैनिक होंगे। इस पर 810 अरब डॉलर खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि नई कोर बनाने का मतलब है कि भारत चीन को प्रमुख सैन्य प्रतिस्पर्धी मानता है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment