बीजिंग.चीन इस महीने के अंत में प्रशांत महासागर में अपनी नौसेना का युद्धाभ्यास करेगा। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक युद्धाभ्यास में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का नौसेना दस्ता हिस्सा लेगा।
अधिकारियों ने बताया कि यह सामान्य युद्धाभ्यास है जिसे सशस्त्र बलों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए किया जा रहा है।
Related Articles: