खुशबूदार महकता हुआ कमरा, गोलाकार नर्म-मुलायम बिस्तर और गुलाबी रंग के पर्दे पल भर में आपको रोमांटिक बना देंगे और आप मूड में आ जाएंगे. पहली बार में देखने पर यह आपको होटल का एक आम कमरा लगेगा, लेकिन हम आपको बता दे कि यह सब हॉस्पिटल का नजारा है.
चीन के हुबेई राज्य के वुहान सोंगजिनियाओ अस्पताल में एक नई पहल की गई है. यहां प्रेग्नेंसी को बढ़ावा देने के लिए 'सेक्स रूम' का निर्माण किया गया है. यह ऐसे लोगों के लिए है, जो मां-बाप बनने के लिए तरस रहे हैं.
इसके साथ ही अस्पताल में पोर्न और भद्दी किस्म की दिखने वाले ड्रेसेज और सेक्स टॉयज की भी व्यवस्था की जाती है, जिससे पार्टनर को उत्तेजित किया जा सके. आप मूड में आने के लिए डॉक्टर और नर्स या एयरहोस्टेज जैसे सेक्स गेम भी खेल सकते हैं.
इसके अलावा, वार्ड नर्म सोफे और फ्लैट स्क्रीन टीवी से सुसज्जित है. जोड़ा डीवीडी पर पोर्न फिल्म चलाने या किसी प्रकार की समस्या के हल के लिए एक्सपर्ट की मदद ले सकता है. इन सभी सुविधाओं के लिए मरीज को एक रात का 880 युआन (7772 रुपए करीब) चुकाने पड़ेंगे.
अंदर की स्लाइड में देखें....