नए साल के शुरू होते ही दुनियाभर में जश्न का माहौल होता है. लोग अपने-अपने तरीके से नए साल के आने की खुशियां मनाते हैं.
अगर बात चीन की करें तो हमारा पड़ोसी इस काम को भी थोड़ा हट कर ही करता है. चीन में भी नए साल के मौके पर कई समारोह के साथ अपने बचाव के काफी तरीके भी सिखाए जाते हैं। इनमें कुछ ऐसे मामले सामने आते हैं, जिसमें काफी बर्बरता दिखाई जाती है।
हाल ही में चीन में गुआंगझी प्रांत के फेंगचेंगगेंग सिटी के चौराहे पर एक अजीबोगरीब नजारा पेश हुआ. इसमें सड़क पर दो लोग बर्बर तरीके से एक बच्चे के कंधे को उखाड़ने का प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन, बात यहीं पर खत्म नहीं होती. उन्होंने बच्चे की बाहों को 360 डिग्री का कोण बनाते हुए चारों दिशाओं में घुमा दिया।
तस्वीरों में देखें...