लंदन. क्रिसमस का त्यौहार अब आने वाला है। पूरी दुनिया में लोग अपने-अपने तरीके से खुशी का इजहार कर रहे हैं। यह एक ऐसा त्यौहार है, जो पिछले कई सालों में लगभग दुनियाभर में मनाया जा रहा है। कहा जा सकता है कि ये एक ग्लोबल फेस्टिवल है।
वहीं, ब्रिटेन में हजारों की तादाद में लड़के-लड़कियां शराब पीकर सड़कों पर अव्यवस्था फैला रहे हैं। किसी को कोई होश नहीं है कि वह किस हालत में है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कई लोगों को सड़क से उठाकर जेल में ठूस दिया है। हैरानी की बात यह है कि पुरुषों से ज्यादा महिलाएं शराब पीकर सबसे ज्यादा नौटंकी कर रही हैं।
dainikbhaskar.com अपने पाठकों को तस्वीरों के माध्यम से बता रहा है कि ब्रिटेन की सड़कों पर शराबी किस तरह का उत्पात मचा रहे हैं।