विज्ञापन
 
Home >> International News >> Photo Feature >> Duchess Of Cambridge

PHOTOS : टॉपलेस दिखीं ब्रिटेन की महारानी की बहू

Agency | Sep 14, 2012, 13:00PM IST
 
 


लंदन. ब्रिटेन का शाही परिवार एक बार फिर मुसीबत में फंस गया है। कुछ दिन पहले छोटे राजकुमार प्रिंस हैरी की न्‍यूड तस्‍वीरें पूरी दुनिया देख चुकी है। इस पर काफी बवाल मचा था।उन्‍हें पोर्न फिल्‍मों में काम करने का ऑफर तक दे दिया गया था। शाही परिवार की काफी किरकिरी हुई थी। अब बड़े राजकुमार विलियम की पत्‍नी और भावी ब्रिटिश महारानी केट मिडलटन की टॉपलेस तस्‍वीरें (देखें) जगजाहिर हो गई हैं।
 
फ्रांसीसी मैगजीन 'क्लोजर' ने डचेज ऑफ कैंब्रिज केट की टॉपलेस तस्वीरें प्रकाशित कर पूरे ब्रिटेन में सनसनी फैला दी है। तस्‍वीरें उस वक्‍त की हैं, जब ड्यूक और डचेज पिछले हफ्ते ब्रिटेन की महारानी के भतीजे लॉर्ड लिनले के फ्रांसीसी महल में छुट्टियां मना रहे थे। मैगजीन ने विलियम और केट की तस्वीरों को चार पन्‍नों में समेटा है। कई तस्‍वीरों में तो केट पूरी तरह टॉपलेस हैं।
 
मैगजीन ने भले ही इन तस्‍वीरों  को धुंधला कर के छापा हो, लेकिन यह साफ पता चल रहा है कि तस्‍वीरों में शाही जोड़ा है। और तो और, 'क्लोजर' की संपादक लौरेंस प्यूई ने कहा है कि केट मिडलटन की अर्धनग्न तस्वीरों को वह दुनियाभर की पत्र-पत्रिकाओं को बेचने जा रही हैं। प्यूई ने कहा, 'ये तस्वीरें किसी भी तरह स्तब्ध करने वाली नहीं हैं। इन चित्रों में एक युवती को अर्धनग्न अवस्था में धूप सेंकते हुए दिखाया गया है, जैसा कि आप समुद्र तट पर लाखों महिलाओं को देखते हैं।' उनका कहना है कि उनके पास केट के और भी ज्‍यादा बोल्‍ड तस्‍वीरें हैं। लेकिन ब्रिटिश शाही परिवार प्‍यूई के कदम से भड़का हुआ है और पत्रिका के खिलाफ मुकदमा करने जा रहा है।



लगातार  प्राइवेसी के उल्‍लंघन से शाही परिवार के तेवर तल्‍ख हैं। इसके बावजूद इटली की एक मैगजीन ने भी केट की टॉपलेस तस्‍वीरों पर खास अंक निकालने की तैयारी कर ली है। बीबीसी के मुताबिक गॉसिप मैगजीन 'ची' 26 पन्‍नों का 'फोटो स्‍पेशल' अंक निकालने जा रही है। इसमें ड्यूक और डचेज की फ्रांस में छुट्टियों से जुड़ी तस्‍वीरें होंगी। मैग्‍जीन का यह स्‍पेशल अंक अगले हफ्ते बाजार में आने की उम्‍मीद है।


बहू की इन टॉपलेस तस्वीरों ने किया शाही घराने को शर्मसार
छोटे राजकुमार दिख सकते हैं पोर्न फिल्मों में
...तो इस वजह से 'द सन' ने सरेआम की हैरी की न्यूड फोटो!
PICS: प्रिंस हैरी के सपोर्ट में कपड़े उतार किया फेसबुक पर अपलोड!
PHOTOS: प्रिंस हैरी की और तस्वीरें इंटरनेट पर हुईं लीक!
हैरी की नग्न तस्वीरों ने भड़काई मीडिया में चिंगारी

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment