विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Ecuador Says Julian Assange Can Stay At Embassy In

धमकी वापस ले ब्रिटेन, फिर करेंगे असांज के बारे में बात - इक्वाडोर

एजेंसी | Aug 22, 2012, 18:09PM IST
 
 

क्वेटो। इक्वाडोर ने कहा है कि अगर ब्रिटेन लंदन स्थित उसके दूतावास में छापा मारकर जूलियन अंसाज को रिहा करा लेने की परोक्ष धमकी वापस लेता है तो वह असांज के संबंध में बातचीत करने के लिये तैयार है। इक्डोर के राष्ट्रपति राफेल कोरया ने कल संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि असांज के शरण का प्रस्ताव रखते हुए ब्रिटेन से अपनी धमकी वापस लेने के लिये कहा गया है। उन्होंने कहा "ब्रिटेन की उद्दंड कार्रवाई की धमकी तथा अशिष्ट एवं अस्वीकार्य टिप्पणियों के बावजूद हम उनसे बातचीत के लिए तैयार हैं।"

कोरया ने कहा "हम उनके स्पष्टीकरण को नहीं मान सकते, लेकिन वह अपनी गंभीर गलतियों को मान ले तथा अपनी धमकी वापस ले लें तो उनसे बातचीत अवश्य की जाएगी।"

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन द्वारा विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज की गिरफ्तारी के लिए इक्वाडोर के दूतावास में छापे मारने की धमकी दिये जाने के बाद यह मामला सुलग उठा है। अंसाज को लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास ने अपने यहां यहां शरण दे रखी है।

राष्ट्रपति ने कहा कि असांज दूतावास में अनिश्चितकाल तक के लिए ठहर सकते हैं। उन्होंने कहा निश्चय ही वह असांज की इस आशंका से सहमत है कि अगर एक बार उसे स्वीडन प्रत्यर्पण कर दिया जाता है तो
वहां से उसे अमेरिका भेजा जा सकता है और वहीं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment