विज्ञापन
 
Home >> International News >> Pakistan >> Emergency Landing: Air India Plane Makes Emergency Landing In Pakistan

पाकिस्‍तान में भारतीय विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Agency | Jul 09, 2012, 08:49AM IST
 
 


नई दिल्ली/इस्लामाबाद. पाकिस्तान में एयर इंडिया के विमान के इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से फंसे यात्रियों को पाकिस्तान से वापस लेकर विशेष विमान नई दिल्ली लौट आया है। इस विशेष विमान में कुल 128 लोग सवार हैं, जिसमें 122 यात्री हैं। विमान से उतरने के बाद यात्रियों और क्रू मेंबरों ने राहत की सांस ली। विमान ने सोमवार की अलसुबह करीब 3.30 बजे नवाबशाह एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी और यात्री शाम 5 बजे के आसपास नई दिल्ली पहुंच पाए। इस बीच, उन्हें विमान से बाहर तक नहीं आने दिया गया।

















सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने अपने खर्चे पर एयर इंडिया के विमान में ईंधन भरवाया। वहीं, पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने नवाबशाह एयरपोर्ट पर मौजूद एयर इंडिया के यात्रियों को एक दिन का ट्रांजिट वीजा दिया।  
 








एयर इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, 'विमान के हाइड्रॉलिक सिस्टम में कोई खराबी नहीं थी। कॉकपिट पैनल से फाल्स अलार्म बजी जिसे लाल बत्ती जल उठी। हालांकि, ऐसी तकनीकी खराबी भी नहीं होनी चाहिए और इसे सही किया गया।'








इससे पहले पाकिस्तान ने सोमवार को भारतीय इंजीनियरों को एयर इंडिया के एयरबस ए-319 में घुसने नहीं दिया। जैसे ही विशेष विमान नवाबशाह एयरपोर्ट पर उतरा तो पाकिस्तानी रेंजरों ने एयरबस ए-319 को घेर लिया और भारतीय इंजीनियरों को विशेष विमान (रिलीफ प्लेन) में ही रहने को कहा। लेकिन मशक्कत के बाद इंजीनियरों को विमान में घुसने दिया गया। जांच में इंजीनियरों को विमान में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि पायलट ने जोखिम न लेते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया था। एयरबस ए-319 से यात्रियों को विशेष विमान में शिफ्ट किया गया और इसके बाद विमान ने भारत वापस आने के लिए उड़ान भरी।









सोमवार भोर में आबुधाबी से नई दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान एयरबस ए-319 को पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध में मौजूद नवाबशाह एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसके बाद यात्रियों को भारत लाने के लिए एक विशेष विमान भेजा गया। इसमें फंसे हुए यात्रियों के लिए भोजन भी भेजा गया। इस विमान में एयरबस 319 की मरम्मत करने के लिए एयर इंडिया के 8 इंजीनियर भी भेजे गए थे।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इमरजेंसी लैंडिंग की वजह बताते हुए कहा, 'जब विमान पाकिस्तान की हवाई सीमा में उड़ रहा था तब पायलट को चेतावनी का सिग्नल मिला। इसके बाद पायलट ने नजदीक के नवाबशाह एयरपोर्ट पर विमान उतारने की इजाजत मांगी।' पाकिस्तान के सिविल एविएशन अथॉरिटी के प्रवक्ता परवेज जॉर्ज के मुताबिक, 'पाकिस्तानी अधिकारियों ने यात्रियों को विमान से नीचे उतरने की इजाजत दे दी थी, बावजूद इसके विमान के कैप्टन ने यात्रियों को विमान के भीतर ही रहने का निर्देश दिया।'








 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment