सिएटल. फेसबुक के मालिक मार्क जकरबर्ग का परिवार भी फेसबुक की प्राइवेसी सेटिंग्स से बच नहीं सकता। जकरबर्ग की बहन की निजी फेसबुक प्रोफाइल से उनकी तस्वीर सार्वजनिक हो गई। अब बहन रैंडी जकरबर्ग ने प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर कई सवाल उठा दिए हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर निजता के हनन के आरोप लगते आए हैं। मार्क की बहन रैंडी ने कहा है कि ऑनलाइन की भी एक शिष्टता होती है, जिसका पालन किया जाना चाहिए। बुधवार को उनके बयान के बाद से इस पर खासी चर्चा छिड़ी हुई है।
(कौन सी है वह तस्वीर और क्या है बहस का विषय? जानने के लिए आगे के स्लाइड पर क्लिक करें)