विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Facebook Unwraps New Gifts Service

फेसबुक ने शुरू की नई सर्विस, दोस्तों को भेज सकेंगे असली गिफ्ट

Agency | Sep 29, 2012, 10:37AM IST
 
 

न्यूयॉर्क. अब फेसबुक पर दोस्तों से सिर्फ बातें नहीं होंगी। उन्हें असली गिफ्ट भी भेजे जा सकेंगे। सोशल साइट ने इसके लिए ‘गिफ्ट’ के नाम से नई सर्विस शुरू की है। गिफ्ट सर्विस गुरुवार को फिलहाल अमेरिका के कुछ यूजर्स के लिए शुरू की गई। लेकिन जल्दी ही इसे आगे बढ़ाया जाएगा। शुरुआती दौर में लोग आइसक्रीम, फूल, स्पा पैकेज, टेडी बियर, कप केक और ऑर्गेनिक खिलौने आदि उपहार के तौर भेज सकेंगे। बाद में इन आइटम्स का दायरा बढ़ाया जा सकता है।





फेसबुक ने कुछ दिन पहले ही कर्मा नामक ई-गिफ्टिंग (इंटरनेट के जरिए गिफ्ट भेजना) कंपनी का अधिग्रहण किया था। इसी की मदद से फेसबुक ने अपना ताजा सर्विस शुरू की है। कंपनी का ई-कॉमर्स की दुनिया में पहला कदम है। इसका आई-फोन और आई-पैड वर्जन भी जल्द लॉन्च किया जाएगा।




कैसे करेंगे गिफ्ट


फेसबुक पर जो लोग आपसे जुड़े हैं उनका जन्मदिन या अन्य कोई अवसर होने पर उन्हें उपहार भेजे जा सकेंगे। साइट में आपको ‘गिव हर/हिम ए गिफ्ट’ नाम से लिंक दिखाई जाएगी। इस पर गिफ्ट्स के सभी विकल्प होंगे। लिंक पर जाकर विकल्प चुनने के बाद आपको उसका पता भरना होगा जिसे गिफ्ट देना है। बस उपहार उस तक पहुंचा दिया जाएगा। खास बात यह होगी अगर उन्हें गिफ्ट पसंद नहीं आया तो वह उसे बदल भी सकेंगे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment