विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Fake Hurricane Sandy Photos

सैंडी का कहर : इंटरनेट पर तैर रहीं ये फर्जी तस्‍वीरें।

1 of 11 Photos
वॉशिंगटन. अमेरिका के पूर्वी तटीय इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों ने जब मंगलवार सुबह आखें खोली तो बाढ़ में डूबे घर, गिरे पेड़ और चारों तरफ पावर कट का नजारा था। यह सब कुछ मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और ऊंची लहरों के साथ आए चक्रवाती तूफान सैंडी की वजह से हुआ जिसने अमेरिका के पूर्वी तटीय क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। न्‍यू यॉर्क सिटी से लेकर मैनहट्टन और न्‍यू जर्सी तक तबाही का मंजर है। सैंडी को अमेरिका के इतिहास में सबसे विनाशकारी चक्रवाती तूफान (तस्‍वीरें) कहा जा रहा है। (43 मौतें और तबाही छोड़ गया सैंडी, अब भारत और चीन की बारी?)
 
सैंडी की वजह से क्‍वींस में एक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते 50 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। मैनहट्टन शहर में बिजली स्‍टेशन में धमाका होने से पावर कट हुआ और पांच लाख लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। न्यू जर्सी में तूफान के कारण 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने स्‍थानीय लोगों को परेशानी में डाल दिया है। यहां बड़ी तादाद में भारतीय परिवार रहते हैं। न्यू यॉर्क शहर में 13 फुट ऊंची समुद्री की लहरें देखी गई। न्यू जर्सी स्थित ओएस्टर क्रीक न्यूक्लियर प्लांट में अलर्ट जारी कर दिया है। राष्ट्रपति बराक ओबामा अपना चुनावी प्रचार छोड़कर मौजूदा प्राकृतिक आपदा की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने देश की जनता से इस आपदा को गंभीरता से लेने की अपील की है। (तबाही के ये मंज़र छोड़ गया तूफ़ान!)
 
सैंडी से जुड़ी खबरें, फोटो और लाइव अपडेट देश-विदेश की मीडिया में सुर्खियां बने हैं लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर अफवाहों का भी बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर सैंडी और इससे मची तबाही की कई फर्जी तस्‍वीरें भी लगातार पोस्‍ट हो रही हैं। यूजर भयावह की फर्जी तस्‍वीर पेश करते इन फोटोज को सही मानकर शेयर भी कर रहे हैं। एक वेबसाइट ने ट्विटर और फेसबुक पर जारी ऐसी ही सात तस्‍वीरों की असलियत का पता लगाया है। जानने के लिए आगे के स्‍लाइड पर क्लिक करें...अगर ऐसी फर्जी तस्‍वीरें आपके नजर में भी हों तो जरूर शेयर करें... 
 
 
(फोटो: न्‍यू जर्सी में सैंडी के चलते आई बाढ़ से स्‍थानीय लोगों को बचाने में जुटे राहतकर्मी)

आपकी राय

 

क्‍या आपने भी ऐसी फर्जी तस्‍वीरें देखी हैं? टिप्‍पणी करें


आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment