इजरायली-मिस्र सीमा पर आजकल कुछ अलग ही माहौल है। यह कुछ-कुछ भारत-पाकिस्तान जैसा दिखाई देता है। नहीं हम लड़ाई-झगड़े की बात नहीं कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं सीमा पर तैनात सैनिकों की।
इजरायल ने शिनाई डेजर्ट पर महिला सैनिकों को तैनात किया है टीम कमांडर लेफ्टिनेंट मोर डाफ्ना बताती है कि हमारा देश की सुरक्षा में अब बड़ा योगदान है। हालांकि शिनाई में मिस्र और दूसरे संगठनों के साथ 1979 में शांति समझौता किया गया था, जिसमें इस इलाके में फौज की तैनाती पर मनाही है।
फिर भी इस्लामिक जिहादियों और अवैध अफ्रीकन प्रवासियों के कारण यहां नजर जरूर रखी जाती है। इसके लिए सीमा पर कटीली बाड़ भी लगाई जा रही है।
तस्वीरों में देखें इजरायली महिला सैनिकों के तेजतर्रार अंदाज...