अम्मान.सीरियाई सेना के भगोड़े सैनिकों ने देश को राष्ट्रपति बशर अल असद के शासन से मुक्त कराने के उद्देश्य से सर्वोच्च सैन्य परिषद का गठन किए जाने की सोमवार को घोषणा की।
सूत्नों के अनुसार भगोडे सैनिकों ने असद के शासन के खिलाफ एक सर्वोच्च सैन्य परिषद का गठन किए जाने की घोषाण की है। इस परिषद का नाम 'हाइअर रेवलूशनरी काउंसिल' रखा गया है।
इस परिषद को फ्री सीरिया आर्मी (एफएसए) के स्थान पर रखा गया है।
परिषद के गठन की घोषणा असद की सेना द्वारा होम्स में भारी गोलाबारी किए जाने के कुछ घंटों बाद की गई।
सूत्नों ने बताया कि जनरल मुस्तफा अहमद अल शेख को परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। जनरल शेख सेना से भागकर तुर्की चले गए थे।
वही मेजर महर अल नेमी को परिषद का प्रवक्ता बनाया गया है। मेजर नेमी पूर्व में एफएसए के प्रवक्ता भी थे।
Related Articles: