विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Gangnam Singer Psy Apologizes For Anti-US Protests

गंगनम के निर्माता साई ने ओबामा से मांगी माफी

1 of 3 Photos
लॉस एंजिल्स. दक्षिण कोरियाई पॉप संगीतकार साई ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मौजूदगी वाले कंसर्ट से पहले अपने गीतों में अमेरिकी सेना विरोधी बोल शामिल किए जाने को लेकर माफी मांगी है।
 
 
गंगनम जैसे सुपरहिट रैप डांस के रचयिता साई ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हालांकि मैं इस बात को लेकर अभिभूत हूं कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार के कारण एक व्यक्ति खुद को पूरी तरह से बयां करने में सक्षम होता है, लेकिन मैंने इस बीच सीखा है कि क्या कहना शोभनीय होता है और क्या नहीं।
 
 
उन्होंने कहा कि मुझे बेहद खेद है कि मेरे गीतों को इस तरह से लिया गया। मैं इन शब्दों से किसी को भी पहुंचे दुख के लिए माफी मांगता हूं। साई के ये दो कंसर्ट वर्ष 2004 में आयोजित किए गए थे, जिनमें शामिल गीतों को अमेरिकी सेना विरोधी माना गया था। उल्लेखनीय है कि साई वॉशिंगटन में क्रिसमस के अवसर पर एक कंसर्ट में धूम मचाने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में ओबामा और उनका परिवार भी शिरकत करेगा।
 
अंदर की स्लाइड पर क्लिक करें और जानें...

 


आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment