इस्लामाबाद.पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रज़ा गिलानी पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में पेश हो गए हैं। पीपीपी के 45 बड़े नेता भी कोर्ट पहुंचे । गिलानी के साथ गाडि़यों का बड़ा काफिला था,लेकिन वह अपनी गाड़ी खुद चला रहे थे।
कमरा नंबर 4 में गिलानी ने अपना पक्ष रखा। इसके बाद उन्होंने अदालत से वक्त मांगा। मांग मानते हुए अदालत ने अगली सुनवाई के लिए एक फरवरी की तारीख मुकर्रर कर दी। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि 1 फरवरी को गिलानी को खुद हाजिर होने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री के वकील एतजाज ने अदालत से जवाब दाखिल करने के लिए एक महीने का वक्त मांगा, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ दो हफ्तों को मोहलत दी है।
Related Articles: