इस्लामाबाद.पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने रविवार को भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली में निरंतरता और पाकिस्तान के लोकतांत्रिक प्रणाली की निरंतरता में निरा अन्तर बताते हुए कहा कि सीनेट के लिए अगले महीने होने वाले चुनाव को रोकने के लिए उनकी सरकार के खिलाफ साजिश रची जा रही है ।
उन्होंने कहा "पाकिस्तान और भारत का जन्म एक ही तारीख को हुआ था लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपने लोकतांत्रिक प्रणाली को आगे बढ़ाया है उस हिसाब से उनमें और हममें एक बड़ा अन्तर है।"
गिलानी ने यह बात संघीय राजधानी में एक सरकारी कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से पाकिस्तान में एक भी सरकार को उनका कार्यकाल पूरा करने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से पाकिस्तान और देश के हित में संसद का कार्यकाल पूरा न होने की वजह से समस्याएं पैदा हुईं।
गिलानी ने कहा "संसद के उपरी सदन के लिए होने वाले चुनावों को रोकने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है जिससे सरकार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।"
Related Articles: