विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Gold Bars Given To Tsunami Victims From Mystery Benefactor

जापान के सुनामी पीड़ितों के लिए भेजा सोना

Agency | Feb 23, 2013, 10:35AM IST
 
 

इशिनोमाकी (जापान). साल 2011 में आई सुनामी से बुरी तरह तबाह हुए इशिनोमाकी शहर के बचे हुए लोग आश्चर्य में हैं। किसी ने उन्हें उपहार या कहें कि मदद के रूप में पार्सल के जरिए सोने की ईंटें भेजी हैं। इनका वजन छह किलो और कीमत तीन लाख डॉलर (करीब 1.63 करोड़ रुपए) से ज्यादा है।  
 
 
टोक्यो से करीब 350 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित इस शहर के मछलीबाजार के अध्यक्ष कुनियो सुनो को फरवरी के शुरू में यह पार्सल मिला। सुनो ने कहा कि अपने नाम आए पार्सल को उत्सुकतावश खोला। स्तब्ध रह गया।  
 
 
 
24 कैरेट सोने की ईंटें। हम यह उपहार भेजने वाले व्यक्ति को जानना  नहीं चाहते, लेकिन उसे बताना चाहते हैं कि हम उसके आभारी हैं। सुनो ने कहा कि संभव हो तो हम उन्हें (पार्सल भेजने वाले को) नए बने बाजार में आमंत्रित करना चाहेंगे।
 
 
यह 2015 तक बन जाएगा। इस इलाके में 11 मार्च 2011 को रिक्टर स्केल पर 9 तीव्रता वाले भूकंप के बाद सुनामी आई थी। यह मछलीबाजार सुनामी में पूरी तरह तबाह हो गया था। कुछ और सोने की ईंटें दूसरे इलाकों में भी भेजी गईं हैं। टोक्यो से  उत्तर पश्चिम में स्थित नगानो में भेजे गए पैकेट में केवल मदद शब्द लिखा  है।
 
 
पार्सलों पर हैंडराइटिंग एक जैसी
इशिनोमाकी को फिर से बसाने में जुटी पब्लिक प्राइवेट कंपनी मैनबो के सेतारो ओमोरी ने कहा कि सभी पार्सलों पर हैंडराइटिंग एक जैसी है। सोना बुजुर्गो के लिए हैल्थ मैगजीन के पन्नों में लिपटा है।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment