विज्ञापन
 
Home >> International News >> Middle East >> Govt Air Strike On Syria Bakery Kills More Than 90

PHOTOS: रोटी खरीदने पहुंचे लोगों पर राष्ट्रपति ने दागी मिसाइलें

1 of 8 Photos

बेरूत. सीरिया में रविवार को एक बेकरी पर सरकार की ओर से हुए हवाई हमले में दर्जनों लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। एक विपक्षी कार्यकर्ता ने बताया कि यह सभी रोटी खरीदने के लिए लाइन में लगे हुए थे। यह हवाई हमला मध्य सीरिया के हलफाया में हुआ. यह इलाका पिछले हफ्ते विद्रोहियों के कब्जे में आ गया था।

रॉयटर्स की खबर की मुताबिक, इस हमले में 90 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि ब्रिटिश स्थित मानवाधिकार संगठन ने मरने वालों की संख्या 60 बताई है। उनका कहना है कि घायलों की संख्या बहुत ज्यादा है, जिन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


विपक्षी कार्यकर्ता ने हमले का वीडियो अपलोड करते हुए बताया कि जब मैं वहां पहुंचा तो देखा सड़क पर खून और मांस के लूथड़े पड़े हुए है। इसमें बड़ी तादाद महिलाओं और बच्चों की भी थी।

गौरतलब है कि 21 महीनों से सीरिया में चल रहे गृहयुद्ध में 44 हजार लोग मारे जा चुके हैं। राष्ट्रपति अल असद बशर और विद्रोहियों के बीच संघर्ष जारी है। विद्रोही असद से राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने की मांग पर अड़े हुए है। जान-माल को होते नुकसान को देखते हुए अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने असद से जिद छोड़ने को कहा है।

 

तस्वीरों में देखें हवाई हमले के बाद का मंजर...


आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment