जहां भारत में गैंगरेप की वारदात पर फांसी की सजा की मांग की जा रही है। वहीं, कल ईरान अपराधियों के मन में डर बैठाने के लिए फांसी की सजा दे दी गई। अब आप सोचेंगे जरूर इन लोगों ने किसी का खून या बलात्कार किया होगा। ऐसा नहीं। फांसी देने वाले दो शख्स का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने राह चलते आदमी के साथ लूट की थी और अपनी लूट का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दिया।
24 वर्षीय एलिरेजा माफिहा और मोहम्मद अली सरवारी को लूट के लिए 300 लोगों की भीड़ के सामने राजधानी तेहरान के पब्लिक पार्क में फांसी दी गई। यह फांसी रिमोट कंट्रोल द्वारा दी गई। दोनों व्यक्तियों की पहचान इस वीडियो से हो सकी। अपराधियों के इस अंतिम क्षण को सैकड़ों लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद भी किया।
सरकारी टेलीविजन पर वीडियो को दिखाए जाने के बाद लोगों में गुस्सा बढ़ गया। जज ने लोगों की भावनाओं का ख्याल करते हुए दोनों को फांसी की सजा सुनाई। जज ने इन पर खुदा के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए यह सजा सुनाई है। इससे पूर्व जज ने दोनों अपराधियों को 10 की सजा और 74 कोड़े मारने का हुक्म दिया था। सभी तस्वीरें: डेलीमेल से
अंदर की स्लाइड में देखें...