विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Heavy Snowfall In America

अमेरिका में एक मीटर मोटी बर्फ की चादर

dainikbhaskar.com | Feb 09, 2013, 21:22PM IST
 
 

न्यूयॉर्क. उत्तर-पूर्वी अमेरिका में जबर्दस्त बर्फीले तूफान से वहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तूफान के कारण लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विशेषज्ञों ने कहा है कि यह तूफान इस सदी का सबसे भयंकर तूफान है। न्यूयॉर्क समेत पांच प्रातों के गवर्नर ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। न्यूयॉर्क शहर में भारी बर्फबारी, तेज हवाएं चलने और बाढ आने की चेतावनी जारी की गई है। बोस्टन शहर में एक मीटर से अधिक बर्फबारी हुई है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 
 
पूर्वोत्तर अमेरिका के हजारों घरों में बिजली भी गुल हो गई है। समाचार पत्र बोस्टन हेराल्ड के मुताबिक मेसाचुसेट्स में दो लाख से अधिक घर और कारोबारी प्रतिष्ठानों में बिजली गुल है। न्यूयार्क टाइम्स के मुताबिक भारी बर्फबारी के एक दिन बाद पांच प्रांतों -न्यूयार्क, मेसाचुसेट्स, कनेक्टिकट, न्यू हैम्पशायर और रोडे आईलैंड- ने आपात स्थिति की घोषणा कर दी। मेसाचुसेट्स, जिसकी राजधानी बोस्टन है, ने प्रत्येक सडक पर वाहन निकालने से रोक लगा दी है। तूफान शुक्रवार सुबह न्यूयार्क के कुछ हिस्सों से शुरू हुआ था। तूफान के कारण पूर्वी तट तथा आंतरिक हिस्से में कुछ 60 हवाई अड्डों पर हजारों उडानें रद्द हुईं हैं। वहीं कनाडा के टोरंटो में बर्फीले तूफान के कारण वाहन दुर्घटना में तीन लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए। बर्फबारी के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। मौसम की स्थिति देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिये गए हैं। टोरंटो के पीयरसन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आठ सौ उडानें रद्द हुई हैं।
 

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment