विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Hindu Sant Gopal Haridas

विदेशों में हिंदुस्‍तानियों ने कटाई हिंदुस्‍तान की नाक!

1 of 3 Photos
नई दिल्‍ली। जहां एक ओर, हिंदुस्‍तान में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं विदेशी मुल्‍कों में हिंदुस्‍तानियों ने ही देश की नाक कटा दी है। इसमें हिंदू गोपाल हरिदास से लेकर लक्ष्मी मित्तल तक शामिल हैं। 
 
हिंदू संत गोपाल हरिदास को अमेरिका में 37 माह की कैद 
 
अमेरिका में हिंदू संत गोपाल हरिदास (असल नाम सागरसेन हलदर) को 37 माह कैद की सजा सुनाई गई है। उस पर धार्मिक वीजा  धोखाधड़ी का आरोप सिद्ध हुआ है। सजा काटने के बाद उसे भारत भेज दिया जाएगा। विस्कोंसिन प्रांत के मिलवॉकी शहर की अदालत ने सागरसेन को सजा सुनाई। वह गौड़ीय वैष्णव सोसायटी (जीवीएस) का संस्थापक अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) है। उसने मिलवॉकी में एक मंदिर की स्थापना भी की है। उसने फर्जी कागजात के जरिए करीब 12 भारतीयों को धार्मिक कार्यकर्ता वीसा (रिलीजस वर्कर वीसा) दिलवाए। इसके बदले में मोटी रकम ली। 
 
इस तरह के वीजा को अमेरिका में आर-1 कहा जाता है। आर-1 के जरिए अमेरिका लाए गए लोगों के आवेदनों में गलत ढंग से यह जानकारी भरी गई कि ये सभी पुजारी हैं। ये मिलवॉकी स्थित जीवीएस मंदिर में धार्मिक कामकाज के लिए आना चाहते हैं। जबकि इन लोगों के पास न तो धार्मिक कामकाज का कोई प्रशिक्षण था न ही ये पुजारी के तौर पर काम करना चाहते थे। 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment