एक कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा और कीमती गुलाबी हीरा खोज निकाला है। यह सफलता रियो टिंटो नामक कंपनी को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के किंबरले में मिली। 12.76 कैरेट के इस दुर्लभ गुलाबी हीरे की कीमत का आंकलन किया जा रहा है, लेकिन एक अनुमान के मुताबिक ऐसे दुर्लभ गुलाबी हीरे की कीमत प्रति कैरेट लगभग 10 लाख यूएस डॉलर होती है। माना जा रहा है कि 'अरगाइल पिंक जुबली' नामक इस हीरे की कीमत करीब 1 करोड़ डॉलर (लगभग 50 करोड़ रुपए) तक हो सकती है। कंपनी के मुताबिक हीरे की कटिंग और पॉलिशिंग में 10 दिन का समय लगेगा। इसके बाद इंटरनेशनल एक्सपर्ट इसकी कीमत तय करेंगे।