नेपाल का चितवन राष्ट्रीय पार्क मगरमच्छों के प्रजनन केंद्र के रूप में जाना जाता है। यहां इनकी अच्छी देखभाल की जाती है। इसी पार्क में दुनिया भर में विलुप्त मगरमच्छ की यह घड़ियाल प्रजाति है।
लम्बे थूथन वाले इस प्राणी की लम्बाई 3.5 से 4 मीटर तक हो सकती है।
चितवन पार्क में इन घडियालों की देखभाल के लिए लोग हैं जो इनके दांत साफ़ करने से लेकर इनको नहलाते तक है। छोटे घड़ियालों के दांतों में फंगस लगने का खतरा होता है इसलिए इनके दांत बच्चों की तरह ब्रश से साफ़ किए जाते हैं। इस पार्क में 15 घड़ियाल है।
इन घड़ियालों को 5 से 6 साल तक पार्क में बनी एक नदी में रखा जाता है और फिर इन्हें जंगली नदियों में छोड़ दिया जाता है ताकि ये प्रकृति जीवन का आनंद ले सके।