भारत, चीन, जापान के बीच नौसैन्य चौकसी में सहयोग
एजेंसी
| Apr 01, 2012, 18:22PM IST
समाचार पत्र 'पीपुल्स डेली' ने प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि चीन ने अपना चौकसी कार्यक्रम समय पर घोषित कर दिया है और भारत व जापान ने भी उसी अनुरूप अपनी चौकसी योजना तैयार की है।
प्रवक्ता यांग युजुन ने यहां कहा कि इससे तीनों देशों को अपने चौकसी अभियानों को अधिक व्यवस्थित व प्रभावी तरीके से सम्पन्न करने में मदद मिलेगी। इस परम्परा की पोत परिवहन उद्योग ने प्रशंसा की है।
यांग ने कहा कि भारत अप्रैल से जून तक अगला संदर्भ देश होगा, उसके बाद इस वर्ष की तीसरी तिमाही में जापान का नम्बर आएगा।
प्रवक्ता ने कहा है,"कुछ अन्य देशों ने भी इस सहयोग तंत्र में हिस्सेदारी की इच्छा जाहिर की है।"
चीन ने अदन की खाड़ी और सोमाली समुद्र क्षेत्र में अपना पहला बेड़ा दिसम्बर 2008 में भेजा था।






