पाकिस्तानी अदालत में 26/11 के सबूत पेश
Agency | Dec 11, 2012, 11:49AM IST

इस्लामाबाद/ नई दिल्ली. भारत ने सोमवार को पाकिस्तानी संघीय एजेंसी (एफआईए) द्वारा रावलपिंडी की अदालत में 26/11 के मुंबई हमले के सबूत पेश करने का स्वागत किया है। साथ ही उम्मीद जताई कि इन सबूतों के आधार पर अदालत का निर्णय आने के बाद भारत को कुछ राहत व संतोष मिलेगा।
विदेशमंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि जांच एजेंसी ने ने सिंध प्रांत में लश्कर-ए-तैयबा के प्रशिक्षण केंद्रों और उस मोटरबोट की तस्वीरें कोर्ट में पेश की हैं, जिसका इस्तेमाल मुंबई पर हमले के दौरान हुआ था।
भारत-चीन सीमा वार्ता सही दिशा में: खुर्शीद
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा वार्ता सही दिशा में आगे बढ़ रही है। भारत और चीन के एक आम सहमति पर पहुंचने के चंद दिनों बाद खुर्शीद ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा-‘मैं समझता हूं कि आप बातचीत के परिणाम के संदर्भ में बहुत धीमी मगर अनवरत सुधार की अपेक्षा कर सकते हैं। हम तत्काल कोई परिणाम प्राप्त नहीं कर सकते।’







