विज्ञापन
 
Home >> International News >> Middle East >> Indian Air Force Chief Visits Israel

इजराइल के साथ रक्षा संबंध और मजबूत करेगा भारत

Agency | Jan 22, 2013, 10:44AM IST
 
 

येरुशलम. इजराइल के साथ भारत अपने रक्षा संबंधों को और मजबूत करेगा। दोनों देशों के रिश्ते प्रगाढ़ करने के प्रयास में वायुसेना प्रमुख एनएके ब्राउन ने अपने इजराइली समकक्ष से रणनीतिक वार्ता की और अब वह द्विपक्षीय सैन्य सहयोग आगे बढ़ाने के लिए रक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
 
एक रक्षा सूत्र ने कहा कि यह दोनों देशों के रक्षा बलों के विभिन्न विभागों के प्रमुखों के बीच नियमित आपसी दौरों का हिस्सा है। सूत्र ने कहा कि हालांकि इस दौरे ने दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित किया जहां भारत के साथ सहयोग अमेरिका के बाद सूची में संभवत: दूसरे स्थान पर होगा। 
 
 
इस दौरे की शुरूआत रविवार को हुई जब तेल अवीव में इजराइल के रक्षा प्रतिष्ठान अड्डे किरया में ‘गार्ड ऑफ आनर’ दिया गया। ब्राउन ने मेजबान इजराइली वायुसेना प्रमुख अमीर एशेल से मुलाकात की और उनसे सहयोग के बारे में चर्चा की। ब्राउन का अपने चार दिन के दौरे पर इजराइली रक्षा मंत्री एहुद बराक और इजराइली रक्षा बलों के प्रमुख बेनी गांज से मिलने का कार्यक्रम है।
 
अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल भारत और इजराइल के बीच दो मुख्य परियोजनाएं चल रही हैं जो सभी मानवरहित हवाई यानों और डीआरडीओ तथा इजराइली कंपनियों द्वारा विकसित की जा रही मध्यम दूरी के सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली को उन्नत बनाना हैं। भारत इजराइली हथियारों और उपकरणों का सबसे बड़ा खरीददार बनकर उभरा है। कहा जाता है कि वर्ष 1997 से इजराइल का भारत को रक्षा निर्यात नौ अरब डालर पहुंच गया है।
 
 
इजराइल ने कई तरह के रक्षा उपकरणों की भारत को आपूर्ति की है। वायुसेना के अधिकारियों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे ब्राउन इजराइली वायुसैन्य अड्डों का भी दौरा करेंगे जहां उन्हें इजराइली वायु सेना के संचालन प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment