इस्लाम विरोधी फिल्म का बैंक फ्रॉड के लिए निर्माता गिरफ्तार

लॉस एंजिलिस.पैगंबर साहब की गलत छवि को पेश करती इस्लाम विरोधी फिल्म के निर्माता नाकौला बैसेन को गिरफ्तार कर लिया है। उसे फिल्म के लिए नहीं, बल्कि बैंक धोखाधड़ी के लिए गिरफ्तार किया है। नाकौला बैसले नाम इस शख्स की गिरफ्तारी की सूचना लॉस एंजिलिस के अटॉर्नी ऑफिस ने दी है। ऑफिस के एक अधिकारी थोम मोजेक के मुताबिक, नाकौला को लॉस एंजिलिस की संघीय अदालत में पेश किया जाएगा।
नाकौला को साल 2010 में बैंक फ्रॉड का दोषी करार देते हुए 21 महीने की सजा दी गई थी, लेकिन 2011 में उसे जमानत दे दी गई। पर इसके साथ शर्त लगाई गई थी कि वह अगले पांच साल अधिकारियों की अनुमति के बिना कंप्यूटर या इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करेगा। अधिकारियों की नजर उस पर थी कि वह जमानत की शर्तो का उल्लंघन तो नहीं कर रहा है।
नाकौला को पूछताछ के लिए इस महीने के शुरुआत में हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। ऐसा माना जा रहा है कि उसने पहचान छिपाई और एक छद्म नाम सैम बेसाइल से काम कर रहा था। गौरलतब है कि इस्लाम विरोधी फिल्म पर मुस्लिम जगत में जबरदस्त प्रतिक्रिया देखी गई। कई देशों में हुए उग्र प्रदर्शनों में लोगों ने जान गंवाई। वहीं लीबिया में अमेरिका दूतावास पर हुए हमले में राजदूत की मौत हो गई थी।








