लास वेगास. कहते हैं एक चकाचौंध रोशनी के पार घुप अंधेरा होता है, जहां आपको असल दुनिया का अक्स दिखाई देता है। दुनिया का सबसे ताकतवर मुल्क आज भारी कर्ज, सरकारी खर्च और सेना पर जाया होने वाले खर्च के बोझ तले दबा हुआ है। वहीं, अमेरिका में गरीबों की संख्या में इजाफा होने लगा है। लास वेगास अपनी चमक-दमक और कैसीनो के लिए जाना जाता है। लोग प्यार से उसे सिन सिटी भी कहते हैं।
इतनी अय्याशियों और पैसे की बारिश के बीच यहां रहने वाले कई परिवार बेघर हैं। उन्हें यहां गटर में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह गटर सीलन और कीचड़ से भरे हुए और खतरनाक है। हॉलीवुड और अपने कीमती कैसीनो (जुए के अड्डे) के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। दुनियाभर से पर्यटक यहां खिचे चले आते हैं। बावजूद इसके लास वेगास में अमेरिकी चौथी बेघर लोगों की आबादी है.
एक अनुमान के मुताबिक, लास वेगास में 12 हजार लोग ऐसे हैं, जिनके पास कोई घर नहीं है और इनमें कई लोग गंदे गटन में जीवन-यापन कर रहे हैं। हर साल यहां आने वाली बारिश में औसतन एक व्यक्ति डूब कर मर जाता है।
इन तस्वीरों को कैद फोटोग्राफर मोना शील्ड ने अपने कैमरे में कैद किया है। हाउसिंग मार्केट ढह जाने के बाद हजारों लोगों को अपने घर से हाथ धोना पड़ा। लास वेगास भी बेघर लोगों के लिए जरा भी सहानुभूति रखने वाला शहर नहीं है। यह भावनाओं को लेकर अमेरिका का सबसे पत्थर दिल शहर माना जाता है।
अंदर की स्लाइड में देखें लास वेगास की गुमनाम अंधेरी बस्तियां...