नई दिल्ली। दिल्ली में गैंगरेप के एक मात्र चश्मदीद की दिल दहला देने वाली आंखों देखी, खराब खेल से निराश करने वाली टीम इंडिया की खामियों, टीम इंडिया की आपसी दरार, कहर बरपाती जानलेवा ठंड, रसूख का इस्तेमाल कर भारतीय वायु सेना के विमान का गलत इस्तेमाल करने संबंधी सोनिया पर लगे आरोप, देश भर में हो रहे रेप और इंटरनेट सेवा के भविष्य पर उठ रहे सवाल जैसी खबरों के बीच आज हम आपके लिए कुछ ऐसी तस्वीरें लेकर आए हैं जिन्हें देख कर आपका मन जरूर थोड़ा हल्का होगा और आप एंजॉय करेंगे।
इस कड़ी में बेबी नेवेह से लेकर डायना तक की अनदेखी तस्वीरें हैं। सबसे पहले बात करते हैं बेबी नेवेह की। अमेरिकी प्रांत एरिजोना में रैंडी एटकिंस अपनी बेटी ‘नेवेह’ के पैदा होने की तस्वीरें ले रहे थे। प्रसव के दौरान नेवेह ने अपने नाजुक हाथों से डॉक्टर की उंगली पकड़ ली। जबकि वह अभी गर्भ में ही थी। उसका सिर्फ हाथ ही बाहर निकला था। इससे डॉक्टर भी चकित रह गए। उसका जन्म पिछले साल 9 अक्टूबर को हुआ था। रैंडी और उनकी पत्नी एलिसिया ने यह फोटो क्रिसमस के दौरान फेसबुक पर डाली। फोटो इंटरनेट पर काफी पसंद की जा रही है।
आगे की स्लाइड में देखिए कुछ खास फोटो।