तेहरान. ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्डस ने मंगलवार को दावा किया कि अमेरिका का मानवरहित ड्रोन विमान उनके कब्जे में हैं। ईरान के सरकारी टीवी के मुताबिक, यह विमान खाड़ी के ऊपर से ईरान की हवाई सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था।
हालांकि इस बारे में जानकारी नहीं है कि ड्रोन किस तरह कब्जे में लिया गया। इससे पूर्व पिछले साल दिसंबर में ईरान ने यूएस ड्रोन को मार गिराने का दावा किया था। बाद में उसने विमान से जुडी तस्वीरें भी जारी की थीं।
चैनल ने रीयर एडमिरल अली फदावी के हवाले से बताया कि यह विमान खाड़ी में हो रहे युद्ध स्थलों की जासूसी कर रहा था। वहीं अमेरिकी अधिकारियों इस घटना पर नजर बनाए हैं। स्कैनईगल ड्रोन एक हल्के आकार, कम बजट का और लंबे समय तक उपयोग में लाया जाने वाला विमान है। रिवॉल्यूशनरी गार्डस ईरानी सेना की सबसे प्रतिष्ठित यूनिट है, जिसके पास अपनी खुद की नौसेना है।
अंदर की स्लाइड में देखें क्या है ड्रोन...