अगर आप किसी गर्मजोशी से भरे स्वागत की आशा रखते हैं तो यह ख्याल बिल्कुल अपने दिमाग से निकाल दीजिए। हो सकता है कुछ चीजें आपको चौंका दें। दुनिया के सबसे ठंडा होटल में आपका स्वागत है यहां रिसेप्शन से लेकर बार और बेडरूम तक सब कुछ बर्फ का बना है। हो सकता है कि यहां आकर आपको हमेशा काले चश्मे लगा कर रखना पड़े, क्योंकि लगातार ऐसे माहौल में रहने से आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी।
यह सांस रोक देने वाला स्वीडन के उत्तर में जुकासजर्वी में स्थित है। 59,200स्क्वायर फीट में बना यह होटल एक आर्ट प्रोजेक्ट है। इसमें दो हजार टन नदी की बर्फ के साथ स्नो को मिलाया गया है। स्नो बर्फ को इमारत को ढहने से बचाता है। दुनियाभर से हर साल आने वाले कलाकार इस होटल के कला को और निखारने के लिए कुछ-न-कुछ करते रहते हैं।
अंदर की स्लाइड में देखें बर्फीले होटल के शानदार नजारे...