विज्ञापन
 
Home >> International News >> Middle East >> Israel Election: Benjamin Netanyahu's Poor Showing Puts Him In A Bind

इजरायल की सत्ता फिर बेंजामिन के हाथ

Agency | Jan 24, 2013, 12:43PM IST
 
 

यरुशलम. इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू फिर सत्ता में लौटे हैं। लेकिन वोटरों ने उनके गठबंधन से 11 सीटें छीन ली हैं। उन्होंने अपने गठबंधन को कुल 120 में से 31 सीटें मिलने के बाद बुधवार को चुनाव में जीत  का दावा किया। वैसे चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा 30 जनवरी को होगी। 
 
 
सत्ताधारी गठबंधन की सीटें कम होने के बाद यश अतिद पार्टी के नेता यैर लैपिड किंगमेकर बन कर उभर रहे हैं। उन्हें 18-19 सीटें मिलने की उम्मीद है। हालांकि नेतन्याहू का गठबंधन संसद में यह सबसे बड़ा धड़ा होगा।
 
नेतन्याहू ने लैपिड से सहयोग मांगा है। मंगलवार को हुए मतदान में मुख्य मुद्दे दाल-रोटी रहे। धार्मिक कट्टरपंथ और विदेश नीति या ईरान का खतरा लोगों ने दरकिनार कर दिया। 
 
 
अचानक पलटे रुझान से चुनाव विश्लेषक भी हैरान हैं। उनका मानना है कि नई सरकार बनाने के लिए जमकर खरीद फरोख्त हो सकती है। 
 
 
चुनाव नतीजों से साफ है कि इजरायली लोग चाहते हैं कि मैं प्रधानमंत्री पद पर बना रहूं और जितना संभव हो एक व्यापक गठबंधन बनाऊं। -बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment