इतालवी एम्बसी के सिक्योरिटी एजेंट का यमन में अपहरण
दैनिकभास्कर.कॉम
| Jul 30, 2012, 13:07PM IST

अधिकारी के अनुसार व्यक्ति को दक्षिण-पश्चिमी साना के नजदीक एक सड़क से अगवा किया गया। बकौल समाचार एजेंसी एएफपी साना के सिक्योरिटी अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि इतालवी व्यक्ति का अपहरण करके उसे अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। पुलिस अपहरणकर्ता की तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि पिछले 15 वर्षों में यमन में तकरीबन 200 विदेशियों का अपहरण हो चुका है, जिनमें से अधिकतर को ज़िंदा छोड़ दिया गया था।








