विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Japan Wants Security Relation With India

भारत के साथ सुरक्षा रिश्तों के लिए उत्सुक हैं जापान के नए पीएम

Agency | Dec 30, 2012, 11:28AM IST
 
 

टोक्यो। चीन के साथ तीखे सीमा विवाद में उलझे जापान के नए प्रधानमंत्री शिंजो एबे ने जापान-अमेरिका सुरक्षा साझेदारी का दायरा फैलाकर भारत और आस्ट्रेलिया को इसमें शामिल करने की इच्छा जताई है। बुधवार को शपथ ग्रहण करने वाले एबे ने दैनिक ‘योमिउरी शिंबुन’ के साथ एक इंटरव्यू में कहा, ‘जापान-अमेरिका गठबंधन आधारशिला है।’
 
जापानी प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इसका विस्तार जापान, अमेरिका और भारत के बीच सुरक्षा सहयोग तक करना उचित होगा। जापान, अमेरिका और आस्ट्रेलिया के बीच सहयोग भी क्षेत्र में स्थिरता में योगदान करेगा।’ एबे ने कहा, ‘क्षेत्र में शक्ति संतुलन फिर से पाना अहम है।’  बहरहाल, जापानी प्रधानमंत्री ने इस बाबत ज्यादा कोई ब्योरा नहीं दिया।
 
फुकुशिमा एक चुनौती : एबे
 
जापान के नए प्रधानमंत्री ने कहा है कि सुनामी के कारण क्षतिग्रस्त हुए फुकुशिमा के परमाणु संयंत्र की सफाई का काम करना एक अभूतपूर्व चुनौती है। एबे ने कहा, ‘इसे डि-कमीशन करने की दिशा में किया गया काम मानव इतिहास में एक अभूतपूर्व चुनौती है। डि-कमीशनिंग में सफलता फुकुशिमा और जापान को पुनर्निर्माण की ओर ली जाएगी।’ एबे ने प्रधानमंत्री के रूप में औपचारिक तौर पर चुने जाने के कुछ ही दिन बाद इस क्षतिग्रस्त फुकुशिमा दाइची संयंत्र का दौरा किया। उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को इस बार के राष्ट्रीय चुनाव में सफलता मिली है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment