वाशिंगटन. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जेएफ कैनेडी की एक पूर्व रखैल ने उनके साथ बिताए निजी पलों के बारे में एक टीवी चैनल को साक्षात्कार दिया है।
व्हाइट हाउस में पूर्व प्रैस इंटर्न रही मिमी अल्फोर्ड के मुताबिक १९६८ में क्यूबा से मिसाइल हमलों के खतरें के दौरान राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी और बच्चों को दूर भेजकर उसे अपने करीब बुला लिया था। मिमी उस वक्त १९ साल की थी।
राष्ट्रपति कैनेडी की पत्नी जैकी कैनेडी ने भी एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने राष्ट्रपति से उनके करीब रहने का आग्रह किया था लेकिन उन्होंने अल्फोर्ड को अपना पास रखा। कैनेडी और अल्फोर्ड का अफेयर १८ महीने चला था।
टीवी चैनल एनबीसी को दिए साक्षात्कार में अब अल्फोर्ड ने बताया है कि उसने जीवन में पहली बार सेक्स राष्ट्रपति के साथ ही किया था। वो उसे व्हाइट हाउस में अपनी पत्नी के कमरे में ले गए थे जहां उसकी कौमार्यता भंग हो गई।
अल्फोर्ड ने यह भी बताया कि कैनेडी ने अपने उससे अपने निजी सहायक के डेव पावर्स के साथ भी सेक्स करवाया। जब वो पावर्स के साथ सेक्स कर रही थी तब कैनेडी देख रहे थे।
यही नहीं कैनेडी ने अल्फोर्ड से अपने भाई के साथ भी सेक्स करने के लिए कहा लेकिन पावर्स के साथ सेक्स करके शर्मिंदा हुई अल्फोर्ड ने मना कर दिया।
अल्फोर्ड ने यह भी बताया कि जिस रात क्यूबा मिसाइल संकट समाप्त हो गया था उस रात भी राष्ट्रपित ने एक लिमोजिन कार भेजकर उसे होटल में बुलवाया था लेकिन वो सारी रात इंतेजार करती रही और राष्ट्रपति नहीं आए।
अल्फोर्ड ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में प्रैस इंटर्नशिप करते हुए पांच ही दिन हुए थे जब कैनेडी उसे अपनी पत्नी के कमरे में ले गए थे जहां उन्होंने पहली बार उसके साथ सेक्स किया था।
अल्फोर्ड ने राष्ट्रपति के साथ अपने अफेयर के बारे में अपनी किताब में यह लिखा है कि उसे कभी नहीं लगा कि राष्ट्रपति ने उसके साथ जबरदस्ती की। अल्फोर्ड कहती है कि कैनेडी एक बेहद हैंडसम व्यक्ति थे। वो ४५ साल के थे और मैं १९ साल की थी। मैं भी उनकी और आकर्षित थी।